ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

PMCH के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आश्वासन के बाद काम पर लौटे डॉक्टर्स

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पीएमसीएच के प्राचार्

PMCH के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आश्वासन के बाद काम पर लौटे डॉक्टर्स
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पीएमसीएच के प्राचार्य के आश्वासन मिलने के बाद जूनियर डॉक्टर फिर से अपने-अपने काम पर लौट आए हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों मरीज के परिजनों के साथ हुई मारपीट के बाद पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये थे। जिसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर खासा असर देखने को मिल रहा है। 


स्ट्राइक का सीधा असर अस्पताल के काम-काज और मरीजों के इलाज पर पड़ रहा था। जूनियर डॉक्टर्स अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर अड़े थे। पीएमसीएच में हड़ताल का आज 5वां दिन था। पीएमसीएच की स्थिति बेहद खराब हो गयी थी। मरीजों को भर्ती तक नहीं किया जा रहा था। जो मरीज भर्ती थे उनका इलाज भी ढंग से नहीं हो रहा था। 


पीएमसीएच में इमरजेंसी सेवा तक ठप था। पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों के स्ट्राइक पर चले जाने से इसका सीधा असर यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ रहा था। पीएमसीएच की इस हालत को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, निखिल आनंद सहित कई बीजेपी नेता स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर हमलावर थे। जिसके बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पीएमसीएच के प्राचार्य जूनियर डॉक्टर्स से मिले और आश्वासन  मिलने के बाद जूनियर डॉक्टर अपने-अपने काम पर लौट आए।