ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

PMCH : PMCH हॉस्टल केस मामले में CBI की इंट्री, अब इन छात्रों से होगी पूछताछ

PMCH Hostel Case : पीएमसीएच के चाणक्य हॉस्टल में अगलगी का मामला बढ़ता हुआ दिख रहा है. मामले में अब सीबीआई की इंट्री हो गई है.

PMCH : PMCH हॉस्टल केस मामले में CBI की इंट्री, अब इन छात्रों से होगी पूछताछ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PMCH : बिहार के लोगों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल, पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्टल (PMCH) के चाणक्य हॉस्टल के कमरे हुई अगलगी मामले में अब एक नया अपडेट सामने आया है। खबर यह है कि अब इस मामले कि अब सीबीआई की जांच होगी। ऐसे में अब इसको लेकर सभी लोगों में थोड़ी भय का माहौल देखने को मिल रहा है। 


दरअसल, बिहार  के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH परिसर में स्थित चाणक्य हॉस्टल के कमरा नंबर एलआर 42 में पीजी पास आउट डॉ अजय अवैध रूप से कब्जा कर इंटर्नल एग्जाम में मेडिकल पीजी छात्रों को पास कराने का ठेका उठाया करता था। इस रूम के इन तमाम बातों के सबूत भी मिलें हैं। इसके बाद अब मामले को लेकर सीबीआई ने एक्शन लिया है यानी अब मामले कि जांच CBI करेगी। 


इसको लेकर पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि बरामद सभी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच जारी है। कई छात्रों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी डॉ अजय फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पटना सहित कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना वाले दिन पुलिस ने गार्ड के G-1 कमरे से लगभग ढाई लाख के जले नोट, एकेयू के OMR सीट, शराब की बोतल और दर्जनों छात्रों के एडमिट कार्ड सहित कई कागजात बरामद किए थे। जब्त सबूतों से एक बड़े फर्जीवाड़े का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की पड़ताल में जारी है। 


इधर, सोशल मीडिया पर मेडिकल छात्रों का एक लेटर वायरल हो रहा है। यह पत्र 2 जनवरी को आर्य भट्ट यूनिवर्सिटी में लिखा गया, जिसमें पीजी छात्रों का कहना है कि परिसर के बाहर परीक्षा दिलाने के लिए 2-2 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। नहीं देने की बात पर धमकी और परीक्षा में व्यवधान डालने की बात कही जा रही है। ऐसे में छात्रों की मांग है कि परीक्षा केंद्र में ही हो।