ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पीएम मोदी से मिलेंगे विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा, शताब्दी वर्ष समापन समारोह का देंगे निमंत्रण

PATNA: बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पीए

पीएम मोदी से मिलेंगे विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा, शताब्दी वर्ष समापन समारोह का देंगे निमंत्रण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पीएम से मुलाकात कर विधानसभा अध्यक्ष उन्हें इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी बिहार विधानसभा शताब्दी समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं।


बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह के मौके पर विधानमंडल परिसर में शताब्दी स्तंभ का भी पीएम मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। अगली 15 से 20 मई तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाने की संभावना है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा आज प्रधानमंत्री से मुलाकात कर समापन समारोह में शामिल होने का आग्रह करेंगे।


बता दें कि बिहार विधानसभा भवन के एक सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पिछले साल अक्टूबर महीने में बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए थे।

टैग्स