ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

BIHAR NEWS : PM मोदी के बाद अब CM नीतीश कुमार की बारी, 25 हज़ार किसानों को मिलने वाला है बड़ा गिफ्ट

BIHAR NEWS : पीएम मोदी के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बारी है। सीएम नीतीश बिहार के 25 हजार किसानों को एक और बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। विभाग की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

BIHAR NEWS
NITISH GOVERMENT
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : पीएम मोदी ने बीते कल किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। इसके बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बारी है। नीतीश कुमार जल्द बिहार के 25 हजार किसानों को खुशखबरी देने वाले हैं। 


दरअसल, लघु जल संसाधन विभाग चालू वित्तीय वर्ष में 1.88 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का पानी पहुंचाएगा। विभाग के मंत्री संतोष सुमन ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में यह दावा किया है। मंत्री ने बताया कि लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2332 करोड़ की 1516 योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इसके पहले 1.12 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का पानी पहुंचाया गया है।


मंत्री ने बताया कि, जून तक 25 हजार और किसानों को मुख्यमंत्री निजी नलकूप का लाभ मिलेगा। मंत्री के अनुसार जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत इस साल 260.30 करोड़ की 139 योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनके पूरा होने के बाद 25822 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का पानी पहुंचेगा। इसके पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 तक 2340 करोड़ रुपये की 2377 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। इनमें 2217 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इससे 2.28 लाख हेक्टेयर में सिंचाई का पानी पहुंचाया गया है। 


इधर, मंत्री ने बताया कि हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना के तहत वर्ष 2023-24 तक 1140 करोड रुपये की 981 योजनाओं को मंजूरी दी गई थी, इनमें से 765 योजनाएं पूरी हो चुकी है। इन योजनाओं को पूरा करने के लिए 1140 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने दावा किया कि जून 2025 हर खेत तक सिंचाई का पानी का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।