ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पीएम मोदी के वेतन में 30% की कटौती, मंत्री और सांसदों का पैसा भी एक साल तक कटेगा

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. पीएम मोदी के साथ-साथ मंत्रियों और सांसदों के तनख्वाह में भी एक साल तक कटौती की जाएगी. हालांकि सरका

पीएम मोदी के वेतन में 30% की कटौती, मंत्री और सांसदों का पैसा भी एक साल तक कटेगा
First Bihar
2 मिनट

DELHI :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी. पीएम मोदी के साथ-साथ मंत्रियों और सांसदों के तनख्वाह में भी एक साल तक कटौती की जाएगी. हालांकि सरकार से सांसद निधि के निलंबन पर पुनर्विचार करने की बात कही गई है.


राज्यसभा ने मंत्रियों के वेतन और भत्तों से संबंधित संशोधन विधेयक और सांसदों के वेतन, भत्ते में एक साल के लिये 30 प्रतिशत की कटौती करने के प्रावधान वाले विधेयकों को मंजूरी दे दी है. राज्यसभा में इन विधेयकों पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए अधिकतर विपक्षी सदस्यों ने कहा कि सांसदों के वेतन में कटौती से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सरकार को सांसद निधि के निलंबन पर पुनर्विचार करना चाहिए.


पीएम और सांसदों के वेतन से काटी गई राशि को कोरोना महामारी से उबरने के लिए उपयोग में लाया जायेगा. इसके माध्यम से सांसदों के वेतन में 30% की कटौती के लिए संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 और मंत्रियों के सत्कार भत्ते में कटौती के लिए मंत्रियों का वेतन और भत्ते अधिनियम, 1952 में संशोधन किया गया है.


सांसद क्षेत्र विकास निधि के बारे में सदस्यों के सवालों के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद निधि को अस्थायी रूप से दो वर्षो के लिये निलंबित किया गया है. उन्होंने कहा कि लोगों की मदद के लिये कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत थी. यह अस्थायी है. वहीं राजयसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सांसद निधि हमारा पैसा नहीं है, यह गरीबों का पैसा है. इसलिए एमपीलैड को बंद नहीं करना चाहिए.

टैग्स