ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

मोदी के सबसे बड़े फैन की मौत, जब तक मोदी PM नहीं बने, हाथ में केतली लेकर घूमा था ये शख्स, BJP के झंडे से ढंकता था पूरा बदन

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े फैन की मौत हो गई है. नरेंद्र मोदी के जनसभाओं में आकर्षण का केंद्र बनने वाले संतोष झा ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. बिहार

मोदी के सबसे बड़े फैन की मौत, जब तक मोदी PM नहीं बने, हाथ में केतली लेकर घूमा था ये शख्स, BJP के झंडे से ढंकता था पूरा बदन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े फैन की मौत हो गई है. नरेंद्र मोदी के जनसभाओं में आकर्षण का केंद्र बनने वाले संतोष झा ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. बिहार के रहने वाले सुधीर, जो सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन हैं, उनसे सीखकर मोदी के फैन संतोष झा भी कपड़ा नहीं पहने थे. संतोष अपने पूरे बदन को बीजेपी के झंडा से रंग कर ढंकते थे. 

मोदी के सबसे बड़े फैन की मौत, जब तक मोदी PM नहीं बने, हाथ में केतली लेकर घूमा था ये शख्स, BJP के झंडे से ढंकता था पूरा बदन

संतोष झा के निधन के बाद उनके घर में मातम का माहौल है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. युवा अवस्था में ही संतोष ने दुनिया को अलविदा कह दिया. बदन पर बीजेपी का झंडा और हाथ में चाय की केतली देखकर लोग काफी खुश होते थे. पीएम मोदी के ज्यादातर सभाओं में ये शख्स आकर्षण का केंद्र बनता था, उनके जाने के बाद इस दृश्य की काफी कमी खलेगी. क्योंकि जब संतोष हाथ में केतली लेकर वह किसी चीज के सहारे भीड़ के उपर नजर आता था तो बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता था. 

मोदी के सबसे बड़े फैन की मौत, जब तक मोदी PM नहीं बने, हाथ में केतली लेकर घूमा था ये शख्स, BJP के झंडे से ढंकता था पूरा बदन

संतोष पांच साल और तीन साल की दो पुत्रियों के साथ पत्नी को बिलखता छोड़ गया है. इससे शोक की लहर दौड़ पड़ी है. संतोष झा की मौत कारण अस्पष्ट है. परिवार सहित पूरे गांव में मातम है. संतोष की मौत पर भाजपा के जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा ने गहरी संवेदना प्रकट की है. संतोष पेशे से एक ऑटो-रिक्शा चालक थे. सचिन तेंदुलकर के प्रशंसक क्लब ने सुधीर के खर्चों को वहन करना शुरू कर दिया था, लेकिन संतोष झाअपने खर्चों को खुद वहन कर पीएम मोदी के कार्यक्रमों में जाते थे.

मोदी के सबसे बड़े फैन की मौत, जब तक मोदी PM नहीं बने, हाथ में केतली लेकर घूमा था ये शख्स, BJP के झंडे से ढंकता था पूरा बदन

संतोष बिहार के रहने वाले सुधीर को अपना आदर्श मानते थे. एकबार पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति अपने जुनून के बारे में बोलते हुए संतोष ने कहा था कि "मैं 2013 से मोदी जी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मैंने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, मैं हर जगह चाय-केतली लेकर घूमता रहूंगा. मेरा हाथ. अब, जब मेरी इच्छा पूरी हो गई है, तो मैं एक ही नज़र में उनकी सभी रैलियों में पहुँचता हूँ."

मोदी के सबसे बड़े फैन की मौत, जब तक मोदी PM नहीं बने, हाथ में केतली लेकर घूमा था ये शख्स, BJP के झंडे से ढंकता था पूरा बदन

टैग्स