ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PM मोदी का चेहरा नहीं छोड़ेंगे चिराग, नीतीश को मात देने के लिए LJP का दांव

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अलग जाकर चुनाव लड़ने का फैसला ले चुके चिराग पासवान बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करेंगे. चिराग ने पहले ही यह स्पष्

PM मोदी का चेहरा नहीं छोड़ेंगे चिराग, नीतीश को मात देने के लिए LJP का दांव
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अलग जाकर चुनाव लड़ने का फैसला ले चुके चिराग पासवान बिहार चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करेंगे. चिराग ने पहले ही यह स्पष्ट कर रखा है कि वह प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करने के लिए बिहार में अकेले लड़ाई लड़ेंगे. चिराग पासवान की इस रणनीति से जेडीयू नेताओं की नींद उड़ी हुई है और यही वजह है कि अब जेडीयू के नेता अंदरूनी तौर पर चिराग के इस सियासी प्लान की हवा निकालने के लिए रणनीति बना रहे हैं.


जेडीयू को इस बात पर सख्त एतराज है कि चिराग पासवान विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल करें. साथ ही साथ मोदी सरकार के कामकाज की उपलब्धियों की चर्चा करें लेकिन चिराग के जबरदस्त दांव के आगे जेडीयू कि नहीं चल रही. चिराग पासवान एनडीए से अलग जाकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके हैं लेकिन मोदी सरकार में उनके पिता रामविलास पासवान केंद्रीय मंत्री हैं.



सूत्रों की और से मिली जानकारी के मुताबिक लोजपा की ओर से दो-टूक जबाब दिया गया है. एलजेपी ने सीधे तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं बल्कि देश के हैं. प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए विकास के मॉडल हैं. वह हमारे लिए विकसित देश के प्रतीक और विचार के रुप मे हैं. उनका इस्तेमाल नहीं बल्कि हम उनके विचारों को लेकर देश दुनिया मे जाऐंगे. चुनाव हम बिहारियों के नाज के लिए लड़ रहे हैं, प्रधानमंत्री मोदी भी उन्हें सम्मान दिलाना चाहते हैं.

टैग्स