ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

PM Modi Bihar Visit : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में रोड शो करेंगे PM मोदी, गयाजी में करेंगे पिंडदान !

PM Modi Bihar Visit: गयाजी शहर में 6 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को गयाजी आने वाले हैं। वे यहां अपने पितरों का पिंडदान करेंगे और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रोड शो भी करेंगे।

PM Modi Bihar Visit
PM Modi Bihar Visit
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PM Modi Bihar Visit: बिहार में इस साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में देश और बिहार की मुख्य पार्टी अपनी रणनीति तैयार कर जनता के बीच जाकर उसको लुभाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है। उसके मुताबिक पीएम मोदी का बिहार में एक बार फिर से रोड शो होने वाला है। आइए जानते हैं कि इसको लेकर पूरा अपडेट क्या है ? 


जानकारी के अनुसार, गयाजी शहर में 6 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को गयाजी आने वाले हैं। वे यहां अपने पितरों का पिंडदान करेंगे और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रोड शो भी करेंगे। सूचना यह भी है कि प्रधानमंत्री मोदी गयाजी में रात्रि विश्राम भी करेंगे।  हालांकि, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 


वहीं, पीएम मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस महकमे से जुड़े वरीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। पितृपक्ष के दौरान गयाजी में देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भी तैयारी चल रही है। पिंडदान कौन करायेंगे और धार्मिक अनुष्ठान में उनके साथ कौन-कौन रहेंगे, इन पर भी कामकाज शुरू कर दिया गया है। 


17 सितंबर को बिहार आने पर पीएम मोदी कई बड़े सौगातें भी देंगे। दरअसल, वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पटना मेट्रो का भी उद्घाटन कर सकते हैं।  कुछ दिनों पहले ही पूर्णिया एयरपोर्ट और पटना मेट्रो को लेकर जितने भी काम बाकी हैं, उन्हें जल्द ही पूरा कर लेने का आदेश जारी किया गया था।