ब्रेकिंग
नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...

PM Kisan 19th Installment: पीएम मोदी कल भागलपुर से जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, खाते में आएंगे खटाखट 2-2 हजार

PM Kisan 19th Installment: देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan 19th Installment
किसानों का इंतजार खत्म
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बिहार के भागलपुर में पीएम किसानों से संवाद करेंगे और देशभर के किसानों को 20 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही साथ पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी के द्वारा 19वीं किस्त जारी करने के साथ ही किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 24 फरवरी को भागलपुर आएंगे। इस दौरान वह किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के साथ ही कई और सौगात बिहारवासियों को देने वाले हैं। वह केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।पीएम मोदी के दौरे से पहले केंद्रीय मंत्रियों को बिहार पहुंचना शुरू हो गया है। पीएम के आने से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को पटना पहुंचे और पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी दी है।


कल प्रधानमंत्री भागलपुर से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी द्वारा किसान सम्मान निधी की किस्त जारी करते ही करोड़ों किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इससे पहले पिछले साल 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की थी। तीन महीने बीतने के बाद अब देश के करोड़ों किसान 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब इंतजार खत्म होने वाला है।


बता दें किकेंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर, 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है ताकि वह कृषि से जुड़े कार्य कर सकें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता