ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : PM आवास योजना के लाभुकों पर होगी कार्रवाई, ये गलती पड़ेगी महंगी

PATNA : बिहार में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के नाम से पैसा लेकर मकाम का काम पूरा नहीं कराने वालों पर अब गाज गिरने वाली है. बिहार सरकार ऐसे लाभुकों को अब नोटिस भेजा जा रहा है

बिहार : PM आवास योजना के लाभुकों पर होगी कार्रवाई, ये गलती पड़ेगी महंगी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के नाम से पैसा लेकर मकाम का काम पूरा नहीं कराने वालों पर अब गाज गिरने वाली है. बिहार सरकार ऐसे लाभुकों को अब नोटिस भेजा जा रहा है जिन्होंने सरकार से पैसे लेकर भी मकान का काम अभी तक पूरा नहीं किया है. अगर नोटिस भेजने के बाद भी मकान निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया जाएगा तो ऐसे लाभुकों के उपर अब सरकार कार्रवाई भी करेगी.


दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को तीन किस्तों में योजना का पैसा दिया जाता है. इस योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए सरकार के द्वारा एक लाख 20 हजार रूपये दिये जाते हैं. वहीं उग्रवाद प्रभावित जिलों में एक लाख 30 हजार रूपये की राशि दी जाती है. इस राशि भुगतान में केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी निभाती है. जिन लाभुकों को नोटिस भेजा जा रहा है वो ऐसे लोग हैं जो सरकार से पहली या दूसरी किस्त तक ले चुके हैं लेकिन मकान का निर्माण कार्य अधूरे में छोड़ चुके हैं.


इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक 32 लाख 60 हजार 978 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया था. जिसमें 26 लाख 87 हजार आवास के लिए स्वीकृति दे दी गयी और 26 लाख 51 हजार लाभुकों को पहली किस्त जारी कर दी गयी है. लेकिन अभी तक केवल 20 लाख आवास ही पूरे हुए हैं. इसे पूरा करने के लिए अब सरकार ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है.


बता दें कि आवास योजना का पैसा लेकर काम बीच में छोड़ देने वालों को तीन बार चेतावनी सरकार देती है. सबसे पहले उन्हें सफेद नोटिस भेजा जाता है. उसके बाद भी अगर लाभुक इसे गंभरता से नहीं लेता है तो उसे लाल नोटिस भेजा जाता है. उसके बाद भी असर नहीं पड़ने पर तीसरी बार आगाह किया जाता है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है. अंतिम प्रक्रिया के तौर पर कानूनी कार्रवाई की जाती है और राशि वसूली भी किया जाता है.