ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Railway News : रेलवे ने बदल दिया यह नियम, अंतिम समय में बदल जाए प्लेटफॉर्म तो अब करना होगा यह काम

Railways platform: महाकुंभ के दौरान दिल्ली स्टेशन में भगदड़ की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

Indian railway
Indian railway
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

INDIAN RAILWAY: रेल यात्रियों को अधिक समस्या का सामना न करना पड़े इसको लेकर रेलवे हर दिन कोई न कोई नई योजना पर विचार विमर्श करती ही रहती है। ऐसे में अब भारतीय रेलवे ने दिल्ली हादसे से सबक लेते हुए एक नई योजना बनाई है। तो आइए जानते हैं कि यह योजना क्या है कि कैसे काम करेगी। 


दरअसल, यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सफर को आसान बनाने में रेलवे की ओर से लगातार नयी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में अब अगर अंतिम समय में किसी ट्रेन का प्लेटफॉर्म किसी कारणवश बदलता है, तो उस ट्रेन को 10 मिनट अतिरिक्त रोका जायेगा।यात्रियों को परेशानी नहीं हो और ट्रेन न छूटे इसको देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।


वहीं, इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय रेलवे को निर्देश जारी किया गया है। इसके बाद पूमरे जोन में भी इसे लागू करने की कवायद शुरू होने जा रही है।।खासकर यह पटना जंक्शन, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र समेत जोन के सभी प्रमुख स्टेशनों पर लागू किया जायेगा।


इधर, रेलवे ने 10 मिनट के अलावा अंतिम समय में प्लेटफॉर्म नहीं बदलने का भी निर्देश जारी किया है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि अगर किसी कारणवश अंतिम समय में ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलना जरूरी होता है, तो उसकी अनुमति मंडल रेल के परिचालन अधिकारी लेंगे। यानी मंडल के परिचालन अधिकारी से बिना परमिशन स्टेशन मास्टर या डायरेक्टर खुद से प्लेटफॉर्म बदलने का निर्णय नहीं लेंगे।