ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पितृपक्ष मेला: पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

पितृपक्ष मेला 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 06 से 21 सितंबर तक पुनपुन घाट हाल्ट पर 10 जोड़ी और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 05 जोड़ी ट्रेनों का 2 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया है।

बिहार
पितृपक्ष मेला पर यात्री सुविधा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पितृपक्ष मेला के अवसर पर पुनपुन घाट हाल्ट पर 10 जोड़ी ट्रेनों का और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर 05 जोड़ी ट्रेनों  का अस्थायी ठहराव होगा। पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा दिनांक 06.09.2025 से 21.09.2025 तक पुनपुन घाट हाल्ट पर निम्नलिखित ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है।  पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इस बात की जानकारी दी। 


1.    गाड़ी सं. 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 

2.    गाड़ी सं. 13347/13348 पटना-बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस

3.    गाड़ी सं. 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस

4.    गाड़ी सं. 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस

5.    गाड़ी सं. 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस



6.    गाड़ी सं. 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 

7.    गाड़ी सं. 13329/13330 पटना-धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस

8.    गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस 

9.    गाड़ी सं. 05553/05554 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल 

10.    गाड़ी सं. 07255/07256 चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 



इसी क्रम में गाड़ी सं. 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल एवं गाड़ी सं. 03655 पटना-गया स्पेशल का भी पुनपुन घाट पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। इसके साथ ही, दिनांक 06.09.2025 से 21.09.2025 तक अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच स्थित अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी निम्नलिखित ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है -    


1.    गाड़ी सं. 63289/63290 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर 

2.    गाड़ी सं. 63291/63292 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर  

3.    गाड़ी सं. 63295/63296 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर  

4.    गाड़ी सं. 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर

5.    गाड़ी सं. 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी 


टैग्स