ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पिकअप वैन-ऑटो की टक्कर में 1 बच्चे की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग घायल, नालंदा से फतुहा लौटने के दौरान हुआ हादसा

पटनासिटी: पटना के NH-30 पर रफ्तार का कहर जारी है। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। ताजा मामला फतुहां थाना क्षेत्र के कोल्हर पुल के पास की है जहां पि

पिकअप वैन-ऑटो की टक्कर में 1 बच्चे की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग घायल, नालंदा से फतुहा लौटने के दौरान हुआ हादसा
Santosh Singh
2 मिनट


पटनासिटी: पटना के NH-30 पर रफ्तार का कहर जारी है। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। ताजा मामला फतुहां थाना क्षेत्र के कोल्हर पुल के पास की है जहां पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि ऑटो सवार एक ही परिवार के नौ सदस्य घायल हो गए।


पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र स्थित कोल्हर पुल के पास हुए इस हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से फतुहां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां  दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को अपने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की।

बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य है जो श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद नालंदा के कराय से अपने घर फतुहा के बलवा गांव लौट रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर हो गई जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए।    

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता