ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

फिर दिखी सुशील मोदी की नीतीश भक्ति, 'सुप्रीम राहत' के बाद लालू को माफी मांगने की दी नसीहत

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक बाऱ फिर अपनी नीतीश भक्ति का परिचय देते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को नसीहत तक दे डाली है। सुशील मोदी ने सीएम नीतीश को सुप्रीम कोर्ट

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक बाऱ फिर अपनी नीतीश भक्ति का परिचय देते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को नसीहत तक दे डाली है। सुशील मोदी ने सीएम नीतीश को सुप्रीम कोर्ट से हत्या के मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद कहा है लालू यादव ने जो आरोप लगाए थे वे गलत साबित हुए हैं उन्हें इसके माफी लिए माफी मांगनी चाहिए।


सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि क्या लालू प्रसाद को संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगाने के कारण जनता से माफी नहीं मांगनी चाहिए। उन्होनें कहा कि सत्ता गंवाने के बाद लालू यादव ने द्वेषपूर्वक नीतीश कुमार हत्या का आरोप लगाया था जिसे हाईकोर्ट ने तो पहले ही क्लीन चिट दे दिया था अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उसपर मुहर लगा दी। वहीं उन्होनें लिखा कि डिप्टी सीएम पद पर रहते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ जब करोड़ो की बेनामी सम्पत्ति रखने के मामले में आरोप पत्र दाखिल हुआ था और जांच एजेंसी ने उनके परिसरों पर छापे मारे थे,  तब सीएम नीतीश कुमार ने उनसे आरोपों का बिंदुवार जवाब मांगा था। वह जवाब भी आज तक नहीं मिला।


बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 16 नवंबर, 1991 को हुई एक हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के फैसले को सही मानते हुए नीतीश कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया। मामले में अदालत ने बिहार के सीएम को आरोप मुक्त कर दिया। नीतीश कुमार के खिलाफ निचली अदालत द्वारा 28 साल पुराने एक हत्या के मामले में दिए गए आदेश को मार्च 2019 में पटना हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था। 



टैग्स