ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पछुआ हवा चलने से सुबह - शाम सर्दी,अगले कुछ दिनों तक नहीं होने वाला तापमान में गिरावट

PATNA : जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाके से होकर बिहार तक पहुंच रही पछुआ हवा की वजह से सुबह-शाम और रात में सर्द

पछुआ हवा चलने से सुबह - शाम सर्दी,अगले कुछ दिनों तक नहीं होने वाला तापमान में गिरावट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाके से होकर बिहार तक पहुंच रही पछुआ हवा की वजह से सुबह-शाम और रात में सर्द मौसम का असर दिखने लगा है। लेकिन, दिन में धूप खिलने से अभी कड़ाके की ठंड से राहत है। हालांकि, अगले कुछ दिन तक तापमान में मामूली गिरावट का पूर्वानुमान है।


दरअसल, बिहार के अंदर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सुबह में हल्का से मध्यम ठंड रहेगी। मौसम शुष्क रहने और धूप खिलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सुबह में ठंड महसूस हो सकती है।


मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम के अनुसार असली सर्दी का अहसास तब होता है, जब दिन का तापमान भी गिर जाता है। जब तक लगातार घना कोहरा नहीं रहेगा और दिन के तापमान में गिरावट नहीं होगी, कड़ाके की ठंड महसूस नहीं होगी। अभी कुछ दिन तक ऐसी स्थिति ही रहने वाली है। इसलिए लोगों को अभी थोड़ी राहत मिली हुई है।


वहीं, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 'राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहेगा। साथ ही बिहार के उत्तर, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा सुबह के समय छाए रहने का पूर्वानुमान है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में अब धूप निकलनी शुरू हो गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय धूप तो खिलेगी। लेकिन शाम होते होते ही पारा लुढ़कना शुरू हो जाएगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़त और रात के तापमान में अब गिरावट होगी। खासतौर पर भोर और शाम के समय लोगों को तेज कनकनी का अहसास हो सकता है।