ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Patna Zoo में इस साल Happy होगा New Year, दिखेंगे Bird नहीं होगा Flu

PATNA : साल 2020 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। न्यू ईयर के जश्न की तैयारी चल रही है। लोगों का मूड आज 25 दिसंबर के साथ ही फेस्टिव हो चला है। पटनाइट्स पिकनिक के मूड में हैं। ऐसे मे

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : साल 2020 का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। न्यू ईयर के जश्न की तैयारी चल रही है। लोगों का मूड आज 25 दिसंबर के साथ ही फेस्टिव हो चला है। पटनाइट्स पिकनिक के मूड में हैं। ऐसे में पटना जू की चर्चा ने हो ऐसा हो नहीं सकता। इस बार पटना जू में पिछली बार की तरह बर्ड फ्लू का कोई डर नहीं दिख रहा है। लोग बिंदास होकर पटना जू में पिकनिक मना सकते हैं। हालांकि आपको इस दिन जू में पिकनिक के लिए आपको आम दिनों से थोड़े ज्यादा पैसे जरूर खर्च करने होंगे।

पटना जू में पिकनिक के लिए आप एडवांस टिकट बुक करवा सकते हैं। आज से टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गयी है। वैसे अगर आप एडवांस टिकट नहीं बुक कर पाए तो वहां टिकट काउंटर की भी कोई कमी नहीं होगी। जू प्रबंधन ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। एक जनवरी को टिकटों का रेट बड़ों के लिए सौ रुपये होगा तो बच्चों के टिकट का पचास रुपये लगेगा।  पहली जनवरी को पटना जू आने वाले लोगों को हिमालयन बियर, चिंपांजी समेत कई जानवर इस दिन विशेष तौर पर देखने को मिलेंगे।

वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो नये साल के जश्न के पहले ही जू में बर्ड फ्लू का आतंक ऐसा फैला कि जू को बंद करना पड़ गया था। पच्चीस दिसंबर के दिन ही बर्ड फ्लू की वजह से जू को अनिश्चतकाल तक के लिए बंद कर दिया गया था। एक सप्ताह के अंदर जू के अंदर छह मोरों की मौत ने जू प्रशासन को झकझोर कर रख दिया था। मृत मोरों की जांच भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में कराई गई थी, जांच में मृत मोरों में एच5एन1 वायरस पाया गया था।  बाद में इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि जू को एक महीने से ज्यादा बंद रखना पड़ा। पूरे जनवरी महीने में लोग जू का भ्रमण नहीं कर सके थे। 


टैग्स