ब्रेकिंग
निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद

पटना जू में बढ़ेगी रौनक, जल्द देखने को मिलेंगे सफेद बाघिन और संगाई हिरण समेत कई दुर्लभ वन्यजीव

Patna Zoo News: पटना जू में एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आने वाले समय में रौनक बढ़ने वाली है. यहां पर्यटकों को हर बार कुछ नया देखने को मिलेगा. सफेद बाघिन, संगाई हिरण समेत कई दुर्लभ वन्यजीव आएंगे, जिससे आकर्षण और विविधता बढ़ेगी.

Patna Zoo News
पटना जू में नए मेहमान
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Zoo News: राजधानी पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान की रौनक अब और बढ़ने वाली है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पटना जू का दिल्ली और हरियाणा के रोहतक जू के साथ समझौता अंतिम रूप ले चुका है, जिसके बाद यहां कई दुर्लभ और आकर्षक वन्यजीव लाए जाएंगे।


इस अदला-बदली कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण सफेद बाघिन होगी, जो जल्द ही पटना जू की शोभा बढ़ाएगी। इसके साथ ही मणिपुर का गौरव माने जाने वाले 6 संगाई हिरण (2 नर और 4 मादा) भी यहां लाए जाएंगे। दिल्ली जू से पटना में 4 सफेद कृष्णमृग, 4 रोजी पेलिकन और 4 पेंटेड स्टॉर्क भी आएंगे, जिससे जू के बर्ड सेक्शन में चहल-पहल बढ़ेगी और पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा।


वहीं, इस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पटना जू भी अपने कुछ वन्यजीव अन्य चिड़ियाघरों को देगा। दिल्ली जू को 4 इंडियन वुल्फ (भेड़िये), एक सामान्य नर बाघ, 4 घड़ियाल, 2 कॉमन रैट स्नेक और 2 कॉमन बार्न आउल भेजे जाएंगे। इसके अलावा भेड़ियों की एक जोड़ी रोहतक जू को दी जाएगी। बदले में रोहतक से पटना को 2 ग्रीन इगुआना और 2 सिल्वर फिजेंट मिलेंगे।


जू प्रशासन के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों में जेनेटिक विविधता बनाए रखना है। एक ही स्थान पर लंबे समय तक रहने से जानवरों में ‘इनब्रीडिंग’ की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे उनकी नई पीढ़ी कमजोर हो सकती है। 


ऐसे में दूसरे चिड़ियाघरों से नए जानवर आने से उनकी सेहत बेहतर होती है और प्रजातियों का संरक्षण भी सुनिश्चित होता है। इस पहल से न केवल जू में वन्यजीवों की विविधता बढ़ेगी, बल्कि पर्यटकों को भी हर बार कुछ नया देखने को मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता