ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Patna News: हाई कोर्ट पहुंचा पटना में जलजमाव का मामला, HC में जनहित याचिका दाखिल

Patna News: पटना में हर साल बारिश में होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग की गई है।

Patna News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में हर साल बरसात के मौसम में होने वाले जलजमाव और उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर एक बार फिर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका डॉ. प्रभात चंद्रा और अन्य नागरिकों द्वारा दायर की गई है, जिसमें नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रभावी और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।


याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह समस्या आम नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुकी है। हर वर्ष प्रशासन और नगर निगम दावा करते हैं कि जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। 


याचिका में बताया गया है कि राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, आशियाना नगर, राजीव नगर और पाटलिपुत्र कॉलोनी जैसे इलाके बारिश के दौरान सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, जहां जलजमाव से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।याचिकाकर्ताओं ने अदालत से अनुरोध किया है कि नगर निगम और प्रशासन को युद्धस्तर पर ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए।


बता दें कि वर्ष 2008 में भी अधिवक्ता श्याम किशोर शर्मा ने पटना में जलजमाव की गंभीर स्थिति को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट ने प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे। हालांकि वर्षों बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता