ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: बिहार में 7 BLO निलंबित, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में लापरवाही का आरोप

Bihar News: पटना जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के आरोप में 7 बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य में कर्तव्य पालन में उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोपों में एक्शन लिया गया है।  दरअसल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी, पटना ने चुनावी प्रक्रिया की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई किया है। इस कार्रवाई में फतुहा विधानसभा के चार और मोकामा विधानसभा के तीन ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


बता दें कि, इस कार्रवाई का आधार बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान आवश्यक कार्यों में लापरवाही बरतना, आदेशों का उल्लंघन करना और निर्वाचन कार्यों में अनियमितताएं पाई जाना बताया गया है। निलंबित बीएलओ की सूची ये शामिल है-

1. फतुहा विधानसभा क्षेत्र से श्रीमती ममता सिंह, शिक्षिका, उत्क्रमित महाविद्यालय शाहपुर, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 30

2. अनुपमा, प्राथमिक विद्यालय बोधाचक, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 86

3. आरती कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमरजी, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 112

4. मिन्नी कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, उर्दू प्राथमिक विद्यालय सबलपुर, नवसृजित मतदान केंद्र संख्या 173


 मोकामा विधानसभा क्षेत्र से 

5. जितेंद्र कुमार चौधरी, शिक्षक सेवक, उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बड्डूपुर, पंडारक, मतदान केंद्र संख्या 178

6. अश्विनी कुमार, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड्डूपुर, पंडारक, मतदान केंद्र संख्या 178

7. राम रतन कुमार, शिक्षक, लक्ष्मी देवी मध्य विद्यालय बड्डूपुर, मोकामा, मतदान केंद्र संख्या 178


जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत संवेदनशील हिस्सा है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्वाचन कार्यों में ईमानदारी, समयनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता आवश्यक है। दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


इस निलंबन के साथ-साथ जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का कड़ाई से निरीक्षण बढ़ा दिया है। मतदाता सूची के सही एवं अद्यतन रखरखाव के लिए आगामी कार्यवाहियों में भी इस तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।