ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

PU ELECTION : PU में आज से मिलेगा नॉमिनेशन फॉर्म,किस पद पर लड़ेंगे चुनाव देनी होगी जानकारी

PU ELECTION : पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म आज से मिलना शुरू हो जाएगा। छात्रसंघ चुनाव के लिए निर्धारित की गयी उम्र सीमा के अनुसार ही विद्यार्थी चुनाव लड़ सकते हैं।

Bihar patna news
Patna University
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PU ELECTION : पटना विश्वविद्यालय की ओर से 29 मार्च को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म सोमवार से मिलना शुरू हो जायेगा। 


वहीं, विद्यार्थी नॉमिनेशन फॉर्म 50 रुपये देकर डीएसडब्लयू ऑफिस से प्राप्त कर सकते हैं. नॉमिनेशन फॉर्म 10,11,12,17 और 18 मार्च को मिलेगा।


वहीं, चीफ एलेक्शन ऑफिसर प्रो रजनीश कुमार ने बताया कि विद्यार्थी उम्र सीमा का ख्याल रखते हुए फॉर्म खरीदने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के लिए निर्धारित की गयी उम्र सीमा के अनुसार ही विद्यार्थी चुनाव लड़ सकते हैं। विद्यार्थी को नॉमिनेशन फॉर्म खरीदते समय इस बात की जानकारी देनी होगी कि वे किस पद के लिए फॉर्म खरीद रहे हैं।


इसके साथ ही फॉर्म खरीदने वाले प्रत्येक व्यक्ति की डिटेल विश्वविद्यालय की ओर से रिकॉर्ड किया जायेगा। वहीं 20 मार्च को नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की जायेगी। विश्वविद्यालय के डीन प्रो अनिल कुमार ने छात्रसंघ चुनाव के बारे में बताया कि उम्मीदवारों की सूची 20 मार्च को जारी की जायेगी। उम्मीदवार चुनाव से संबंधित अपनी शिकायतों को ग्रिवांस सेल में दर्ज करा सकते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों की फाइलन सूची 24 मार्च को जारी की जायेगी।


इधर, चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए अगर किसी उम्मीदवार की ओर से कॉलेज कैंपस की दीवारों पर लिखकर प्रचार किया गया तो उनपर विश्वविद्यालय की ओर से कार्रवाई की जायेगी।