ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति होंगे HN प्रसाद, राजभवन ने 2 यूनिवर्सिटी में नए कुलपतियों को दिया अतिरिक्त प्रभार

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजभवन से आ रही है. जहां कुलाधिपति फागू चौहान ने राज्य के 2 विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर जिम्मेदारी देने का फैसला

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजभवन से आ रही है. जहां कुलाधिपति फागू चौहान ने राज्य के 2 विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर रासबिहारी सिंह की जगह अब एच एन प्रसाद नए कुलपति होंगे. एच एन प्रसाद फिलहाल नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं. उन्हें पटना यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.


इसके आलावा राज्यपाल फागू चौहान ने पटना यूनिवर्सिटी के साथ-साथ कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी के कुलपति सर्व नारायण झा का कार्यकाल खत्म होने के उपरांत 2 मई से नए कुलपतियों को अतिरिक्त प्रभार देने का फैसला किया है. पूर्णिया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.


इन दोनों कुलपतियों को अपने अतिरिक्त प्रभार वाले विश्वविद्यालयों का कामकाज 2 मई से संभालना होगा. इसके अलावे राज्यपाल फागू चौहान ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को यह निर्देश दिया है कि किसी भी स्थिति में विश्वविद्यालय शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतन भुगतान समय पर किया जाये. 

टैग्स