ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

हॉस्टल में अश्लीलता, अर्धनग्न होकर डांस कर रही लड़की का वीडियो वायरल, पटना यूनिवर्सिटी ने दिया जांच का आदेश

PATNA : राजधानी पटना में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लड़की अश्लील डांस करती हुई दिख रह है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के प्र

हॉस्टल में अश्लीलता, अर्धनग्न होकर डांस कर रही लड़की का वीडियो वायरल, पटना यूनिवर्सिटी ने दिया जांच का आदेश
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लड़की अश्लील डांस करती हुई दिख रह है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के प्रतिष्ठित पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का है. अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पटना यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है.


गौरतलब हो कि पटना यूनिवर्सिटी के कॉलेज या हॉस्टल में यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी बार बालाओं के साथ डांस करने और मौज उड़ाने का मामला सामने आ चुका है. सरस्वती पूजा या अन्य त्योहारों के अवसर पर कॉलेजों और छात्रावासों में बार बाला और नर्तकियों को डांस करने के लिए छात्र बुलाते रहे हैं. जो ताजा वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पटना यूनिवर्सिटी के आंबेडकर छात्रावास का है. 


वायरल वीडियो में लड़की कम कपड़ों में अर्धनग्न होकर स्टेज पर डांस करती हुई दिख रही है. वीडियो में अश्लील गाना भी सुनाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि कम कपड़ों में एक बार बाला डांस कर रही है और छात्र उस पर सिगरेट का धुआं उड़ा रहे हैं. वायरल वीडियो में कई लोग दिखाई दे रहे हैं, जो सिगरेट पी रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पटना यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संज्ञान लिया है. 


यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. रजनीश कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के आदेश दिए गए हैं. प्रथमदृष्टया मामला पुराना लग रहा है और ये आंबेडकर नहीं किसी दूसरे छात्रावास का है. वैसे छात्रावास अधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. जांच के बाद यह स्‍पष्‍ट हो जाएगा कि वास्‍तव में यह मामला कहां का है. उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर मामला पटना विवि के किसी कॉलेज या हॉस्‍टल का होने की बात सामने आती है तो जिम्‍मेदार लोगों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी.