ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

पटना: अब टूनेट से होगी कैदियों की कोरोना टेस्ट, जेल IG ने सभी DM को लिखा पत्र

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। इस वैश्विक महामारी से लोग काफी परेशान है। वही जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब नए कैदियों को जेल में लाने से पहले

पटना: अब टूनेट से होगी कैदियों की कोरोना टेस्ट, जेल IG ने सभी DM को लिखा पत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। इस वैश्विक महामारी से लोग काफी परेशान है। वही जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब नए कैदियों को जेल में लाने से पहले कोरोना सैंपल की जांच टूनेट से होगी। इसे लेकर आईजी, कारा एवं सुधार सेवाएं मिथिलेश मिश्र ने सभी डीएम को पत्र लिखा है। 


अभी गिरफ्तारी के बाद नए कैदियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के पहले उनकी कोरोना जांच कराई जाती है। जो एंटीजन किट के जरिए की जाती है। एंटीजन जांच पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है। ऐसे में कई बार पॉजिटिव होने के बावजूद एंटीजन से नेगेटिव रिपोर्ट आई। जांच रिपोर्ट शत प्रतिशत सही नहीं होने के कारण कैदियों के बीच संक्रमण का खतरा बना रहता है। अभी गोपालगंज जेल में ही बड़ी संख्या में कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गये थे। इस घटना ने जेल प्रशासन को दूसरे विकल्पों पर विचार करने को बाध्य किया और यही कारण है कि जेल प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नए कैदियों की कोराना जांच टूनेट से कराने का फैसला लिया है। 

आईजी, कारा एवं सुधार सेवाएं ने सभी जिलाधिकारियों को नए बंदियों की कोरोना जांच ट्रूनेट से कराने को कहा है। रिपोर्ट उसी दिन देने की व्यवस्था होगी। जहां ट्रूनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां जल्द इसका इंतजाम करने को कहा गया है। तबतक के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट से ही काम चलेगा। वहीं किसी भी नए बंदी की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर जेल लाने की जगह नजदीक के कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा।