ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR: पटना ट्रैफिक पुलिस के लिए नया फरमान, बॉडी वॉर्न कैमरा बंद मिला तो होगी सख्त कार्रवाई

पटना में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान हर हाल में बॉडी वॉर्न कैमरा ऑन रखना होगा। कैमरा बंद मिलने पर शिकायत सही मानी जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी।

Bihar
पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  अब पटना की सड़कों पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बॉडी वॉर्न कैमरा (Body-Worn Camera) के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार ने जानकारी दी कि मुख्यालय की ओर से एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की गई है, जिसके अनुसार ड्यूटी पर मौजूद हर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपना बॉडी वॉर्न कैमरा हर समय चालू (ON) रखना होगा। यदि किसी पुलिसकर्मी पर कोई शिकायत मिलती है और जांच में यह सामने आता है कि उस वक्त उसका कैमरा बंद था, तो शिकायत को सत्य मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।


अब पटना की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की निगरानी कर रहे पुलिसकर्मियों को अब और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने ट्रैफिक ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए बॉडी वर्न कैमरा के इस्तेमाल को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यालय की ओर से एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP)जारी की गई है,जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान बॉडी वर्न कैमरा अनिवार्य रूप से ऑन रखेंगे।


उन्होंने कहा कि अगर किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई शिकायत आती है और जांच में यह पाया जाता है कि उस समय उसका कैमरा बंद था,तो ऐसे मामलों में शिकायत को सही माना जाएगा और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने और जनता के साथ व्यवहार में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लिया गया है।


बता दें कि बॉडी वॉर्न कैमरा न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली को रिकॉर्ड करता है बल्कि यह पुलिस और आम जनता के बीच संभावित विवाद की स्थिति में साक्ष्य के रूप में भी काम करता है। इस नई व्यवस्था से पुलिसकर्मियों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा और किसी भी तरह की मनमानी या दुर्व्यवहार पर अब पर्दा डालना आसान नहीं होगा। बिहार पुलिस मुख्यालय का यह कदम निश्चित रूप से पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाएगा।

पटना से सूरज की रिपोर्ट