ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमला, चलती ट्रेन में बरसाए पत्थर

Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।

Bihar train
Vande Bharat
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

 Vande Bharat Express: बिहार की राजधानी पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में पथराव की सनसनीखेज घटना सामने आई। 


जानकारी के मुताबिक यह हमला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जसवंतनगर और बलरई स्टेशन के बीच हुआ है। जब ट्रेन धीमी गति से गुजर रही थी, तभी असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।


इसी दौरान एक बड़ा पत्थर सी-1 कोच के शीशे से टकराया, जिससे खिड़की का कांच चकनाचूर हो गया। इस हमले से यात्री घबरा गए और कोच के अंदर अफरा-तफरी मच गई। 


बताया जा रहा है कि, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम को सतर्क कर दिया गया। ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच-पड़ताल की। 


इधर,प्रयागराज मंडल के PRO अमित कुमार सिंह ने बताया कि पथराव की इस घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ इटावा में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।