ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

थ्रोबॉल चैम्पियनशिप पटना में सम्पन्न: स्कॉलर्स अबोड स्कूल ने दोनों वर्गों में जीता खिताब

पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित एक दिवसीय थ्रोबॉल चैम्पियनशिप एवं 35वीं जूनियर नेशनल ट्रायल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। लड़कों और लड़कियों ने दोनों वर्ग में स्कॉलर्स अबोड स्कूल ने खिताब जीता, जबकि हर्ष और आदिति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।

बिहार
थ्रोबॉल चैम्पियनशिप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित एक दिवसीय थ्रोबॉल चैम्पियनशिप cum जूनियर ट्रायल बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। लड़कों के वर्ग में स्कॉलर्स अबोड स्कूल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप जीती, वहीं रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल रनर-अप रहा। 


लड़कियों के वर्ग में भी स्कॉलर्स अबोड स्कूल ने श्रेष्ठता कायम रखते हुए खिताब हासिल किया, जबकि एम.डी.पी.एस. बिहटा ने रनर-अप स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में, लड़कों के वर्ग में हर्ष (रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। लड़कियों के वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाने के लिए आदिति (स्कॉलर्स अबोड स्कूल) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का सम्मान मिला।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुमित श्रीवास्तव, स्वेता रंजन (वार्ड पार्षद), मिलर हाई स्कूल की प्राचार्य, मुन्ना पाठक,राकेश कुमार सिंह,प्रभात कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मिलर हाई स्कूल ग्राउंड पर आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने का एक उत्कृष्ट मंच बनी, बल्कि खेल भावना और अनुशासन का भी अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।

टैग्स