ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

BIHAR NEWS : पटना में बेखौफ हुए बदमाश! स्कूल जा रहे टीचर को मारी गोली, मोबाइल-बैग लूटकर फरार

पटना के भूतनाथ रोड पर दिनदहाड़े अपराधियों ने सरकारी शिक्षक को गोली मार दी। बाइक सवार बदमाश मोबाइल और बैग लूटकर फरार हो गए। घायल शिक्षक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है।

BIHAR NEWS : पटना में बेखौफ हुए बदमाश! स्कूल जा रहे टीचर को मारी गोली, मोबाइल-बैग लूटकर फरार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार की सुबह शहर के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित भूतनाथ रोड इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक को गोली मार दी और उनका मोबाइल तथा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल शिक्षक को आनन-फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि भागवत नगर निवासी शिक्षक शंभू कुमार रोज की तरह बुधवार की सुबह अपनी सहकर्मी महिला शिक्षिका बीना कुमारी के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों शिक्षकों की ड्यूटी नालंदा जिले के एक सरकारी विद्यालय में है। जानकारी के अनुसार दोनों भूतनाथ रोड स्थित अपने आवास से पैदल बस पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान एनआरएल पेट्रोल पंप के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बना लिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक शिक्षकों के पास पहुंचे और शिक्षक शंभू कुमार से मोबाइल और बैग छीनने लगे। जब शिक्षक ने विरोध करने की कोशिश की तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही शिक्षक सड़क पर गिर पड़े और इलाके में चीख-पुकार मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मोबाइल और बैग लेकर फरार हो गए।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने घायल शिक्षक को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक शिक्षक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद महिला शिक्षिका बीना कुमारी सदमे में हैं।


सूचना मिलने पर कंकड़बाग थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि भूतनाथ रोड और आसपास के इलाकों में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। सुबह के समय भी अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मारकर लूट की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।