ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में अपराधियों के सामने पुलिस का छूट रहा पसीना, एसएसपी ने बुलाई क्राइम मीटिंग

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के सामने बेदम पुलिस का पसीना छूट रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद पटना में अपराधी बेलगाम है और घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना पुलिस के लिए क्राइम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के सामने बेदम पुलिस का पसीना छूट रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद पटना में अपराधी बेलगाम है और घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना पुलिस के लिए क्राइम कंट्रोल एक बड़ी चुनौती बन गई है इसी को देखते हुए एसएसपी गरिमा मलिक ने क्राइम मीटिंग बुलाई है। 


एसएसपी गरिमा मलिक 15 अक्टूबर को क्राइम मीटिंग करेंगी। इस क्राइम मीटिंग में सभी एसपी, एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक और थानेदार शामिल होंगे। 15 अक्टूबर को होने वाली इस क्राइम मीटिंग के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया जा चुका है। 


एसएसपी गरिमा मलिक इस क्राइम मीटिंग में थानों के अंदर लंबित मामलों की समीक्षा करेंगी। साथ ही साथ किन अपराधिक मामलों में आरोपियों के खिलाफ वारंट या कुर्की जब्ती की कार्यवाही नहीं हो सकी इसकी भी समीक्षा गरिमा मलिक करेंगी।एसएसपी ने सभी एसडीपीओ को यह निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के 5 मोस्ट वांटेड अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी क्राइम मीटिंग में उपलब्ध कराएं। मीटिंग में दीपावली और छठ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होगी।