ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

पटना SP के ड्राइवर को पुलिसवाले ने दी जमकर गाली, महिला सिपाहियों के बारे में भी सार्जेंट ने की गंदी बात, देखें पूरा वीडियो

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. सूबे में पुलिसवालों से क्राइम कंट्रोल नहीं हो पा रहा है. लेकिन पटना पुलिस लगातार सुर्ख़ियों में छाई रहत

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस फेल साबित हो रही है. सूबे में पुलिसवालों से क्राइम कंट्रोल नहीं हो पा रहा है. लेकिन पटना पुलिस लगातार सुर्ख़ियों में छाई रहती है. आज दूसरे दिन भी पटना पुलिस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. दरोगा जी का गाली बकने वाला एक ऑडियो वायरल होने के बाद अब सार्जेंट साहेब का गाली वाला वीडियो सामने आया है.  दरोगा जी एक फरियादी को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे. लेकिन यहां मामला कुछ और ही है. यहां सार्जेंट एसपी साहेब के ड्राइवर को ही गाली देने लगे.


गाली देने का वीडियो आया सामने
मामला पटना पुलिस लाइन का है. जहां पटना पुलिस में तैनात परिवहन पदाधिकारी सत्यम कुमार और सिटी एसपी (ईस्ट) जितेन्द्र कुमार के ड्राइवर कांस्टेबल राहुल कुमार को गाली देने का मामला सामने आया है. एसपी के ड्राइवर को गाली देने वाला कोई आम शख्स नहीं बल्कि उसी के डिपार्मेंट के सार्जेंट साहेब हैं. बीमार पत्नी से मिलने के लिए कांस्टेबल ने छुट्टी मांगी थी. एसपी साहेब ने छुट्टी की मंजूरी भी दे दी. लेकिन सार्जेंट साहेब बदतमीजी पर उतर आये और गंदी-गंदी गलियां देने लगे. 




एसपी ने दी छुट्टी, सार्जेंट ने दी गाली
घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक दरअसल, पटना के सिटी एसपी के ड्राइवर राहुल को अपनी पत्नी के बीमार होने की खबर मिली. उसने एसपी साहेब को छुट्टी के लिए आवेदन दिया. पुलिस कप्तान ने छुट्टी का आवेदन स्वीकृत कर लिया. लेकिन एमटी सार्जेंट (परिवहन पदाधिकारी) सत्यम कुमार की बातों से उसके होश उड़ गए.


महिला सिपाहियों के बारे में भी बोला उल्टा
जब कांस्बेटल राहुल पटना पुलिस लाइन में तैनात एमटी सार्जेंट सत्यम कुमार को कमान सौपंने गया. तो सार्जेंट उल्टी-सीधी बातें करने लगा. सार्जेंट राहुल से उसकी पत्नी की बीमारी के बारे में पूछने लगे. महिलाओं से जुड़ी हुई कोई ऐसी बीमारी होने के कारण राहुल सार्जेंट को नहीं बता पा रहा था. राहुल ने लाख समझाने की कोशिश की. लेकिन सार्जेंट महिला सिपाहियों के बारे में भी उल्टी बातें बोलने लगे. इतना ही नहीं सार्जेंट ने राहुल की मर्दानगी पर ही सवाल खड़ा कर दिया. एमटी सार्जेंट की मानें तो पटना पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबल भी डीएसपी से शारीरिक लाचारी के बारे में खुल कर बोलती हैं. परेशान कांस्टेबल राहुल ने मामले को लेकर बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन को जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई है. जबकि एसोसिएशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा और जोन आईजी संजय सिंह से कार्रवाई की मांग की है.



टैग्स