ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस पर यहां हुआ पथराव, असामाजिक तत्वों ने एसी बोगी के शीशे तोड़े

पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर बुधवार की रात पथराव किया गया। पथराव में जहां दो यात्री घायल हो गए, वहीं एसी बोगी (बी-3) का शीशा भी टूट गया है। घटना पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के पास हुई।

पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस पर यहां हुआ पथराव, असामाजिक तत्वों ने एसी बोगी के शीशे तोड़े
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Patna News : पटना सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन पर बुधवार की रात पथराव किया गया। पथराव में जहां दो यात्री घायल हो गए, वहीं एसी बोगी (बी-3) का शीशा भी टूट गया है। घटना पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन के पास हुई।


 बताया जा रहा है कि टिकट चेकिंग को लेकर आरपीएफ और कुछ युवकों के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई। घायलों में एक प्रवीण कुमार और एक वृद्ध की पहचान जहानाबाद निवासी के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ट्रेन पर पथराव करने वालों की गिरफ्तरी के लिए छापेमारी कर रही है। 


तारेगना के रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में तैनात स्कॉर्ट पार्टी के जवानों ने रात में ट्रेन पर पथराव की सूचना दी। पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। कुछ इनपुट मिले हैं, जिसके आधार पर रेल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


 उन्होंने बताया कि तारेगना स्टेशन से ट्रेन जैसे ही जहानाबाद के लिए रवाना हुई, ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्कॉर्ट कर जवानों ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है। पटना-गया रेलखंड पर अब पहले से अधिक सतर्कता बरती जा रही है। पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता