ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Road Accident: पटना में जेपी गंगा पथ पर भीषण सड़क हादसा, वैन से टकराई पंजाब जा रही बस

Road Accident: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से दर्शन कर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब लौट रही सिख श्रद्धालुओं से भरी एक बस बीते रात जेपी गंगा पथ पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे बस में सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए है.

Road Accident: पटना में जेपी गंगा पथ पर भीषण सड़क हादसा, वैन से टकराई पंजाब जा रही बस
Viveka Nand
3 मिनट

Road Accident: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से दर्शन कर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब लौट रही सिख श्रद्धालुओं से भरी एक बस बीते रात जेपी गंगा पथ पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन से टकरा गई, जिससे बस में सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए। यह दुर्घटना नौजर घाट और महावीर घाट के बीच स्थित एक पुल पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार, पिकअप वैन जो बस के आगे चल रही थी, उसने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बस टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से को भारी क्षति पहुंची, जबकि पिकअप वैन का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, प्रबंधक दिलीप सिंह पटेल, कई सेवादार और खाजेकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल श्रद्धालुओं को तत्काल श्री गुरु गोबिंद सिंह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वापस गुरुद्वारे में ठहराया गया। दुर्घटना में 56 वर्षीय मोगां सिंह, 27 वर्षीय चरणजीत सिंह और 42 वर्षीय रंजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन-चार अन्य संगत को मामूली चोटें आईं।


डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि बस में सवार 70 वर्षीय महेंद्र सिंह, जो पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले थे, हादसे के बाद जब अस्पताल से लौटकर गुरुद्वारा जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में उन्हें किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई थी। हादसे के बाद संगत में आत्मीय पीड़ा और भय का माहौल देखा गया। कई श्रद्धालुओं ने मांग की कि गंगा पथ जैसे हाईवे पर मालवाहक वाहनों के संचालन में सख्ती बरती जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक प्रबंधन सुधारा जाए।


प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिकअप वैन के चालक की पहचान कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि दोषी पाए जाने पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह दुर्घटना एक बार फिर यह प्रश्न उठाती है कि हाईवे पर भारी वाहनों की गति और संचालन पर नियंत्रण क्यों नहीं है? साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। पुलिस की जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।