ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना से किडनैप युवक का म‍िला शव, दोस्त ने ही ले ली जान, 3 गिरफ्तार

PATNA : पटना से किडनैप किए गए युवक का शव पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना इलाके में मिला है. अपहरण और हत्या के आरोप में मृतक के तीन दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार

पटना से किडनैप युवक का म‍िला शव, दोस्त ने ही ले ली जान, 3 गिरफ्तार
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना से किडनैप किए गए युवक का शव पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना इलाके में मिला है. अपहरण और हत्या के आरोप में मृतक के तीन दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए दोस्तों ने दोस्त की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. मृतक की पहचान पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के पुनाईचक पत्थर गली के रहने वाले सहदेव प्रसाद के बेटे रामबाबू के रुप में की है. 

बता दें कि रामबाबू अपने दो दोस्त नवनीत और चंदर के साथ सोनपुर घूमने निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा.मृतक की मां रेखा देवी ने बताया  कि फोन करने पर उसका मोबाइल भी ऑफ आ रहा था. तब उसने नवनीत के घर फोन किया तो उसकी मां ने बताया कि वो भी घर नहीं लौटा है. 

अगले दिन जब रेखा देवी ने नवनीत की मां को फोन किया तो उसने बताया कि नवनीत अपने घर मध्य रात्रि को ही आ गया था, लेकिन रामबाबू का पता नहीं चला.तब उसने संदेह होने पर अपने पुत्र को नवनीत कुमार, चंदन कुमार व कुछ और दोस्तो द्वारा अपहरण कर लिए जाने की शिकायत पास के थाने में दर्ज कराई. 

तभी पुलिस को पता चला कि 31 जनवरी को जो  हरसिद्धि थाना से क्षेत्र के गोविन्दपुर वृति टोला नहर के पास जो शव बरामद हुआ था वह रामबाबू ही था. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की और पटना निवासी नवनीत कुमार, बेतिया शहर के कालीबाग निवासी गोलू कुमार व रुपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि फिरौती के लिए उनलोगों ने अपने दोस्त का अपहरण किया था. उनसभी का नाम सामने आ गया तो उनलोगों ने मिलकर वैशाली में उसकी हत्या कर दी और लाश को छुपाने की नियत से हरसिद्धि थाने में लाकर फेंक दिया.