ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Patna School Tragedy: : पटना सरकारी स्कूल कांड: पांचवी की छात्रा आग से झुलसी, लोगों ने पुलिस पर बरसाए थप्पड़ और लाठियां

Patna School Tragedy: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां गर्दनीबाग इलाके के अमला टोला इलाके में एक सरकारी स्कूल से एक बच्ची के आगे से झुलसे की सुचना निकल कर सामने आ रही है।

पटना सरकारी स्कूल कांड
पटना सरकारी स्कूल कांड
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna School Tragedy:  बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है। जहां गर्दनीबाग इलाके के अमला टोला स्थित एक सरकारी स्कूल से एक बच्ची के आग से झुलसने की सूचना सामने आई है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


जानकारी के मुताबिक, गर्दनीबाग इलाके के अमला टोला में मौजूद राजकीय विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोगों को मालूम चला कि यहां एक बच्ची आग की चपेट में आ गई है। यह बच्ची आग की चपेट में कैसे आई है, फिलहाल इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि बच्ची स्कूल के बाथरूम में बंद थी और जब हमने देखा तो तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी।


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल का बाथरूम सामान्यतः बंद रहता है, ऐसे में यह बच्ची वहां पहुंच ही नहीं सकती थी। उनका आरोप है कि स्कूल प्रशासन इस मामले को छुपा रहा है और सच नहीं बता रहा है। आलम यह है कि घटना के बाद भी बाथरूम को बंद कर दिया गया है। फिलहाल घायल बच्ची को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया है। बच्ची का नाम जोया प्रवीण बताया गया है, जो इसी स्कूल में पाँचवीं क्लास की छात्रा है।


इधर, इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस से जमकर हाथापाई की और एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी जड़ दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सेंट्रल एसपी दीक्षा पहुंची हुई हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आक्रोशित लोग इस मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।