ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़िए कैसा रहेगा आज का मौसम

PATNA : बिहार में अगस्त महीने की शुरुआत से ही मॉनसून एक्टिव है। प्रदेश के लगभग ज़िलों में बारिश हो रही है। कहीं तेज़धार बारिश हो रही है, तो कही हल्की बारिश हो रही है। यही वजह है कि

पटना समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी, पढ़िए कैसा रहेगा आज का मौसम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अगस्त महीने की शुरुआत से ही मॉनसून एक्टिव है। प्रदेश के लगभग ज़िलों में बारिश हो रही है। कहीं तेज़धार बारिश हो रही है, तो कही हल्की बारिश हो रही है। यही वजह है कि राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहाना बना हुआ है।


इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार 24 घंटे के अंदर मूसलाधार बारिश होने के आसार है। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इस बाबत अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में अगले दो दिनों तक 6 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।


प्रदेश की राजधानी पटना, गया, औरंगाबाद, नवादा, बांका और जमुई जिले में तेजधार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। वहीं आरा, बक्सर, नवादा, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में वर्षा को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।



उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रह सकता है। शनिवार को भी यही तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं प्रदेश में मौसम ठंडा रहने का अनुमान है।