ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना समेत 20 जिलों में अम्फान का अलर्ट, ओडिशा में 3 की मौत, बंगाल के कई इलाके तबाह

PATNA : पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुपर साइक्लोन अम्फान ने जमकर तबाही मचाई है. ओडिशा में अम्फान ने तीन लोगों की जिंदगी भी लील ली है. वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके तबाह हो गए है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA  : पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुपर साइक्लोन अम्फान ने जमकर तबाही मचाई है. ओडिशा में अम्फान ने तीन लोगों की जिंदगी भी लील ली है. वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके तबाह हो गए हैं. 

राज्य के सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि तूफान के कारण कई इलाके तबाह हो गए. संचार बाधित हो गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से, प्रशासन 5 लाख निवासियों को निकालने में सफल रहा. ऐसा विनाशकारी तूफान 1737 में आया था. सीएम ने कहा कि मैं वॉर रुम में बैठी हूं. नबाना में मेरा कार्यालय हिल रहा है. ये तूफान देर रात तक जारी रहेगा. चक्रवात के कारण दक्षिण और उत्तर 24 परगना लगभग पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास 10 से 12 लोगों की मौत की सूचना है.  


वहीं चक्रवात अम्फान का असर बुधवार से ही उत्तर बिहार के सभी जिलों में भी दिखने लगा है. कई इलाकों में बादल छाए रहे,  वहीं कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई. राजधानी पटना में भी बूंदाबांदी हो रही है. मौसम विभाग  ने अम्फान को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अम्फान का असर बुधवार से तीन दिनों तक उत्तर बिहार में देखने को मिलेगा. वहीं चक्रवाती तूफान का केंद्र उड़ीसा और बंगाल बना है। बिहार में पहुंचते-पहुंचते अम्फान काफी कमजोर हो जाएगा. इसके बावजूद उत्तर बिहार के सभी जिलों को अलर्ट किया गया. वैज्ञानिकों के अनुसार, अम्फान राज्य के 20 जिलों को प्रभावित करेगा. जिसमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, वैशाली, शेखपुरा, पटना, सहरसा, पूर्णिया, नवादा, गया, मुंगेर, मधेपुरा, किशनगंज, कटिहार, जमुई, अररिया, बांका और बेगूसराय शामिल हैं.