ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पटना सहित कुछ जगहों छिटपुट बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में वज्रपात की भी संभावना

राजधानी पटना समेत प्रदेश के आसपास के इलाकों में मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव आते ही हल्की वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में मंगलवार को 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।</p

पटना सहित कुछ  जगहों छिटपुट बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में वज्रपात की भी संभावना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

राजधानी पटना समेत प्रदेश के आसपास के इलाकों में मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव आते ही हल्की वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। राजधानी में मंगलवार को 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।


वहीं, अब मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना सहित जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के 10 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। तीन से चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, पूर्णिया, मधुबनी, जमुई, बेगूसराय, कटिहार, गया, अररिया, मुंगेर, बांका, जहानाबाद जिले में हल्की वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज में सर्वाधिक वर्षा 37.6 मिमी दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणी रेखा बीकानेर, ग्वालियर, खुजराहो, रांची, दीघा से गुजर रही है। जबकि निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के आसपास बना हुआ है।