ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Patna News: पटना में भीषण सड़क हादसे में शख्स की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने किया भारी हंगामा

Patna News: पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप द्वारा ऑटो को टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की।

Patna News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल कर दिया है। पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजी चक में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और दीघा-रामजी चक मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भीड़ को समझाने की कोशिश की।


इस दौरान सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दिख रहा है कि लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और आवागमन को पूरी तरह बाधित कर दिया। सड़क को जाम कर देने के कारण दीघा-रामजी चक मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता