ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

बाइक सवार 3 दोस्तों को बेलगाम स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। तेज स्पीड में गाड़ी चलाने के चक्कर में स्कॉर्पियों चालक ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। जबकि तीसरा युवक एम्स हॉस्पिटल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

BIHAR POLICE
सड़क हादसे में 2 की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Patna Road Accident: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि तीसरा दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना रूपसपुर थाना क्षेत्र के कोथवां मोड़ की है जहां तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियों ने खगौल की तरह जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। 


बाइक को टक्कर मारने के बाद उसे कई आगे तक घसीटता चला गया। घटना के बाद स्कॉर्पियों का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बाइक पर तीन युवक सवार थे जिसमें दो की मौत हो गयी जबकि तीसरा साथी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


मृतकों की पहचान 20 वर्षीय राजीव रंजन और 18 वर्षीय शशि निखिल उर्फ निशु के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01FV3505 है। 


मृतक शशि निखिल उर्फ निशु के परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर में निशु का दोस्त अभिमन्य घर पर उसे बुलाने के लिए आया था। जिसके बाद वो उसके साथ चला गया लेकिन शाम में सूचना मिली कि खगौल रोड में उसका एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये वही अन्य युवकों के भी परिजन पहुंच गये। जिसके बाद तीनों को पटना एम्स ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शशि और राजीव की मौत हो गयी जबकि तीसरा दोस्त बुरी तरह घायल हो गया है। जिसका इलाज एम्स में चल रहा है। 


टैग्स