ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦पूर्वी चंपारण में टूटा मनरेगा का रिंग बांध, गंडक के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में फैला बाढ़ का पानी✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..

पटना में सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: पटना से सटे पुनपुन के समकूड़ा गांव में जहरीले सांप के डसने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे रात में घर में सो रहे थे और इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से सटे पुनपुन थाना क्षेत्र के लखनपार पंचायत अंतर्गत समकूड़ा गांव में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।



जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे रात में घर में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही दोनों बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।



मृत बच्चों की पहचान रामू कुमार के 10 वर्षीय बेटे मोनू कुमार और 8 वर्षीय बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार के थे। बच्चों के पिता रामू मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे थे, जिनमें दो की सर्पदंश से मौत हो गई।



ग्रामीणों के अनुसार, इन दिनों पुनपुन नदी में आई बाढ़ के पानी के साथ जहरीले सांप भी रिहायशी इलाकों की ओर निकल रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि समकूड़ा गांव में टाल के किनारे स्थित मिट्टी के घर में दोनों बच्चे सो रहे थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया।



घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ के कारण सांपों के रिहायशी इलाकों में आने का खतरा बढ़ गया है।



इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुनपुन थानाध्यक्ष बमबम कुमार ने बताया कि दोनों बच्चे समकूड़ा गांव के रहने वाले थे और उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता