ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Patna News: धनतेरस और दिवाली को लेकर पटना में सुरक्षा चाक-चौबंद, बाजारों में रखी जा रही विशेष निगरानी

Patna News: धनतेरस और दिवाली को देखते हुए पटना पुलिस ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सर्राफा बाजारों में विशेष निगरानी, सिविल ड्रेस पुलिस, ड्रोन कैमरे और गश्त के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए पटना पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रमुख बाजारों खासकर सर्राफा बाजारों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शॉपिंग के लिए बाजारों में पहुंच रहे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य भीड़ में छिपे संदिग्ध तत्वों पर नजर रखना और त्वरित कार्रवाई करना है।


उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों के दौरान चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्ती दलों को सक्रिय कर दिया गया है। इसके साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी पुलिस सतर्क है। 


ट्रैफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने और लोग आसानी से आवागमन कर सकें। पटना पुलिस ने नागरिकों से भी सजग रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को देने को कहा गया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता