ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में ज्वेलरी कारोबारी अब अपराधियों के साथ नेटवर्क बना काम कर रहे, पटना पुलिस के नए खुलासे से मचा हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना में चोरी और लूट की वारदात के बाद ज्वेलरी को ठिकाने लगाने के लिए अपराधियों ने एक नए तरीके का नेटवर्क खड़ा कर लिया है. पटना में ज्वेलरी का कारोबार करने वाले छोटे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में चोरी और लूट की वारदात के बाद ज्वेलरी को ठिकाने लगाने के लिए अपराधियों ने एक नए तरीके का नेटवर्क खड़ा कर लिया है. पटना में ज्वेलरी का कारोबार करने वाले छोटे कारोबारियों ने अपराधियों के साथ मिलकर यह नेटवर्क खड़ा किया है. पटना पुलिस ने लूट के हालिया मामलों में जो खुलासा किया है उसे देखकर इस बात की पुष्टि हो रही है. लगातार अपराधियों और ज्वेलरी कारोबारियों के बीच सांठगांठ का खुलासा हो रहा है. अब एक नए मामले में भी ऐसा ही खुलासा हुआ है.


पटना के श्री कृष्णा पुरी थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को धर दबोचा है जो पॉश इलाके के फ्लैट और मकानों में चोरी की घटना को अंजाम देता था. खास बात यह है कि चोरी की गई ज्वेलरी को ठिकाने लगाने के लिए इन्होंने बहुत से तरीका अपना रखा था. ज्वेलरी कारोबारी इन अपराधियों के नेटवर्क में शामिल थे. पुलिस ने आलमगंज तुलसी मंडी स्थित एक ज्वेलरी कारोबारी को इस नेटवर्क के तहत दबोचा है. कृष ज्वेलर्स के मालिक रवि कुमार को चोरी के गहने बेचे जाते थे.


बीते 28 जुलाई को श्री कृष्णा पुरी के दमदम पार्क के पास टाटा कम्युनिकेशन के मैनेजर के घर चोरी की वारदात को इस गिरोह ने अंजाम दिया. तकरीबन 15 लाख की ज्वेलरी यहां से उड़ा ले गए और इस सबको कृष ज्वेलर्स के पास ही ठिकाने लगाया पुलिस ने इस मामले में ज्वेलरी कारोबारी के साथ कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. पिछले कई मामलों में पुलिस ने अपराधियों के साथ ज्वेलरी कारोबारियों के सांठगांठ की पुष्टि की है.