ब्रेकिंग
नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...नई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतशिक्षा विभाग का DPO नहीं लुटेरा कहिए ! 4.5 साल की सेवा में सिर्फ 38 लाख सैलरी, पर बना लिया बंगला-गाड़ी-सोना..पत्नी के नाम पर 6.5 बीघा जमीन और भी बहुत कुछ...

Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू

Patna Pakistani nationals : बिहार में रह रहे 27 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत से वापस लौटने का आदेश दिया गया है। यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उठाया गया है, पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

पटना, पाकिस्तानी नागरिक, वीजा रद्द, भारत, पाकिस्तान लौटना, वीजा एक्सटेंशन, शादी, बीमारी, आतंकी हमला, जम्मू-कश्मीर, पहलगाम, नोटिस, गिरफ्तारी, डी-बोर्ड, स्पेशल ब्रांच, स्थानीय पुलिस, वीजा अवधि, विदेश शा
पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Patna Pakistani nationals: बिहार के पटना जिले में वर्तमान में रह रहे 27 पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया गया है और उन्हें तत्काल अपने वतन लौटने का आदेश दिया गया है। इन नागरिकों ने अपनी वीजा अवधि बढ़ाने के लिए शादी और बीमारी का हवाला दिया था।


स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ये सभी पाक नागरिक 3 से 7 दिनों के वीजा पर पटना आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी वीजा अवधि को बढ़वाने के लिए विभिन्न कारण दिए। कुछ ने रिश्तेदारों की शादी, तो कुछ ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का बहाना बनाया। फिलहाल, इन सभी को जिले की विदेश शाखा से नोटिस जारी किया गया है और उन्हें पाकिस्तान लौटने को कहा गया है।


यदि किसी ने इस आदेश की अवहेलना की, तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है और कोर्ट के आदेश के तहत उसे डी-बोर्ड भी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक पाकिस्तानी नागरिक पटना के सब्जीबाग, समनपुरा और फुलवारीशरीफ इलाकों में ठहरे हुए हैं।


पटना पुलिस और स्पेशल ब्रांच की टीम इस मामले की गहन जांच कर रही है। वे यह पता लगा रहे हैं कि ये नागरिक किन स्थानों पर गए और किसके साथ रहे, साथ ही साथ उनकी यात्रा से जुड़ी अन्य जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है।


स्थानीय थाने के जरिए इन पाकिस्तानी नागरिकों को नोटिस भेजा गया है, जिसमें उन्हें पाकिस्तान लौटने के लिए फ्लाइट या ट्रेन के टिकट और बोर्डिंग पास की फोटो कॉपी देने को कहा गया है। इसके अलावा, दो गवाहों की भी आवश्यकता होगी, जो उनके यात्रा विवरण की पुष्टि कर सकें।