ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

अभी-अभी पटना पहुंचे भूपेंद्र यादव और फडणवीस, NDA में सीट शेयरिंग का करेंगे एलान

PATNA : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बीजेपी की बैठक के बाद बिहार बीजेपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और

अभी-अभी पटना पहुंचे भूपेंद्र यादव और फडणवीस, NDA में सीट शेयरिंग का करेंगे एलान
First Bihar
4 मिनट

PATNA :  दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बीजेपी की बैठक के बाद बिहार बीजेपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस बिहार आ गए हैं. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं. कल एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी नेता अपने सहयोगी दलों के साथ बातचीत करेंगे.


पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने एनडीए में सब ऑल ईद वेल बताया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सबको सीट के बारे में बता दिया जायेगा. हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मीडिया के सवालों से बचते नजर आएं. जब उनसे चिराग पासवान की नाराजगी एयर उनके बयानों को लेकर सवाल किया गया तो मंगल पांडेय चुपचाप गाड़ी में बैठक कर निकल गए.


आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर कल यानी कि 1 अक्टूबर से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. लेकिन महागठबंधन और एनडीए के खेमे में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर साफ़ नहीं हो पाई है. एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर कल बातचीत की जाएगी. हालांकि चिराग पासवान एनडीए में रहेंगे या नहीं, इस पर अभी तक संशय कायम है. क्योंकि दिल्ली में उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है.


दिल्ली में बैठक के बाद बीजेपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि एनडीए में सभी लोग एक साथ हैं और सभी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक हालात और सीटों को चार कैटेगरी में (A, B, C, D) बांटकर पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है. अब इन सीटों पर चर्चा करने के बाद तय किया जाएगा कि कौन पार्टी कहां से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि एक से दो दिन में एनडीए के नए स्वरूप की भी घोषणा कर दी जाएगी.


भाजपा के बड़े नेताओं की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि एनडीए खेमे में सब ठीक है. बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में एनडीए चट्टान की तरह मजबूत है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बार फिर से बिहार में तीन चौथाई बहुमत के साथ नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी.


बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस आज बुधवार शाम को दिल्ली से पटना आ चुके हैं, जो कल गुरूवार को पटना में बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि कल ही सीट शेयरिंग की पेच को सुलझा लिया जायेगा और जल्द ही इसका एलान भी कर दिया जायेगा. उधर सूत्र बताते हैं कि बीजेपी और जेडीयू के बीच से जिन सीटों को लेकर मामला फंसा हुआ था वह पहले ही सुलझा लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार जीतन राम मांझी की सीटों की जिम्मेदारी जेडीयू के ऊपर होगी यानी मांझी के कोटे की सीट जेडीयू के खाते में दे दी जाएगी. इसके बाद जेडीयू और मांझी ही मिलकर तय करेंगे कि उन्हें किन सीटों पर कहां से चुनाव लड़ना है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता