ब्रेकिंग
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरण

पटना DM कुंदन कुमार ने ऑनलाइन दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन में लापरवाही पर फुलवारीशरीफ के अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। समीक्षा में 1208 मामले डिफेक्ट चेक में लंबित मिले, जबकि 1036 आवेदनों को बिना पर्याप्त जांच के रिवर्ट किए जाने की भी जांच..

बिहार न्यूज
1036 आवेदनों की होगी जांच
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना DM कुन्दन कुमार ने ONLINE दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने को गंभीरता से लेते हुए फुलवारीशरीफ के अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है। 


समीक्षा के क्रम में ऑनलाइन दाखिल-खारिज के 1208 मामले डिफेक्ट चेक में लंबित पाए गए। साथ ही, इन लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए समाहरणालय परिसर में आयोजित विशेष कैंप में संबंधित पदाधिकारी की अनुपस्थिति एवं 26 अगस्त से 29 अगस्त तक सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना कार्यालय से अनुपस्थित रहने के मामले में भी जिलाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया है।


पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना सदर को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की गहन जाँच की जाए। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि कुछ मामलों में आवश्यक जाँच-पड़ताल एवं अभिलेखों के समुचित परीक्षण के बिना ही म्यूटेशन आवेदनों को  आवेदकों को रिवर्ट किया गया है। ऐसे 1036 मामलों की भी जाँच के निर्देश दिए गए हैं।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दाखिल-खारिज के मामलों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा बिना समुचित जाँच के आवेदन को रिवर्ट करने की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्देशित किया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जाँच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी/पदाधिकारी को चिह्नित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।


जिलाधिकारी ने कहा कि जिला के सभी अंचलों में भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। दाखिल-खारिज जैसे महत्वपूर्ण मामलों में आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।