ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पटना में हार्ट के मरीजों के लिए बड़ी खबर: सस्ते इलाज के लिए नया अस्पताल मिला, बिहटा के NSMCH में कम खर्च पर हो रही बड़ी हार्ट सर्जरी

पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल हृदय रोग के इलाज के लिए बड़ा केंद्र बनकर उभरा है. इस अस्पताल में हार्ट की बेहद गंभीर समस्या से जूझ रहे दो मरीजों का जटिल ऑपरेशन किया गया और दोनों सफल रहा.

critical heart surgery on very low cost in patna NSMCH
अब सस्ते दर पर होगा इलाज!
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: हृदय रोग से जूझ रहे पटना औऱ आस-पास के इलाकों के रोगियों के लिए बड़ी खबर है. ना तो उन्हें पटना के प्राइवेट अस्पतालों में मोटी रकम चुकाने की जरूरत है औऱ ना ही सरकारी अस्पतालो की बदहाल व्यवस्था का सामना करना पड़ेगा. पटना के पास बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हार्ट की जटिल सर्जरी शुरू हो गयी है. इस अस्पताल में आज दो जटिल ओपन हार्ट सर्जरी कर कम खर्च में मरीजों को नया जीवन दिया गया.


बता दें कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल पटना जिले का सबसे बड़ा निजी मेडिकल कॉलेज है. इस संस्थान में अब ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो गयी है और इसकी शुरूआत दो जटिल हार्ट सर्जरी से की गयी. दोनों सर्जरी पूरी तरह सफल रही, जिससे मरीजों को नया जीवन मिला.


अस्पताल प्रबंधन की ओऱ से दी गयी जानकारी के मुताबिक पहली सर्जरी 21 साल की युवती की हुई, जिसे माइट्रल स्टेनोसिस और एओर्टिक रिगर्जिटेशन की गंभीर समस्या थी. जिंदगी मौत से जूझ रही युवती को इस नाजुक मोड़ पर अस्पताल के  CTVS विशेषज्ञों की टीम ने संभाला. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात  डॉ. के.के. सिंह, डॉ. पुलक तोष, डॉ. रवि, के साथ साथ परफ्यूजनिस्ट दत्ता और प्रीति की टीम ने डबल वाल्व रिप्लेसमेंट (DVR) ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया. बेहतर सर्जरी के बाद मरीज की हृदय गति को फिर से सामान्य किया गया. ऑपरेशन के बाद, वह पूरी तरह स्वस्थ है और एक नए जीवन की शुरुआत कर रही है.


नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दूसरी सर्जरी 62 वर्षीय महिला की हुई, जिन्हें डबल वेसल डिजीज (दो धमनियों में गंभीर रुकावट) से जूझना पड़ रहा था. उनके लिए कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्टिंग (CABG - ऑफ पंप) की गई, जिससे उनकी हृदय की रक्त आपूर्ति फिर से सुचारू हो गई. सर्जरी के बाद वे भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं.


नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रबंध निदेशक कृष्णा मुरारी ने बताया कि उनकी कोशिश है कि ये अस्पताल गरीब मरीजों को बेहतर इलाज उपबल्ध कराये. गंभीर हृदय रोग से जूझ रहे दोनों मरीजों की सफल सर्जरी यह साबित करती है कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल उन्नत चिकित्सा तकनीकों और अत्यधिक अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञों के साथ हृदय रोगियों के लिए एक नई रोशनी बनकर उभरा है. वे दोनों मरीज स्वस्थ और सुरक्षित हैं, यह हम सभी के लिए गर्व और खुशी का विषय है. उन्होंने कहा कि NSMCH का मिशन सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि मरीजों को नया जीवन और एक नई आशा देना है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता