ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Patna News: चेन्नई और कोलकाता से बेहतर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, सर्वे में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Patna News: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था कोलकाता और चेन्नई से बेहतर है, यातायात पुलिस के सर्वे में बड़ा खुलासा, 10 किमी की दूरी तय करने में औसतन 25 मिनट 12 सेकेंड लगते हैं। जानिए पूरी बात...

Patna News
पटना की ट्रैफिक व्यवस्था
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna News: पटना की सड़कों पर जाम की शिकायत तो आम है, लेकिन हाल ही में हुए एक सर्वे ने सबको चौंका दिया है। पटना पुलिस और कम्यूनिटी ट्रैफिक पुलिस की मदद से हुए सर्वे में पता चला कि पटना की यातायात व्यवस्था कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से बेहतर है। इस सर्वे में 40 प्रमुख मार्गों पर गूगल मैप और भौतिक सत्यापन के जरिए जांच की गई, और नतीजे ने दिखाया कि पटना में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसतन 25 मिनट 12 सेकेंड लगते हैं।


यह सर्वे अंतरराष्ट्रीय टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स के मापदंडों पर आधारित था। इसे 31 मार्च से 10 अप्रैल तक सुबह 7 बजे से रात 10 बजे के बीच किया गया। डाकबंगला और सगुना मोड़ को केंद्र बनाकर 40 प्रमुख मार्गों का चयन हुआ। गूगल मैप से हर घंटे रास्तों पर लगने वाले समय का हिसाब लगाया गया, और साथ ही कम्यूनिटी ट्रैफिक पुलिस ने सामान्य गाड़ियों से इन रास्तों की जांच की। जिससे सटीक जानकारी जुटाई गई।


सर्वे के मुताबिक, पटना में 10 किमी की दूरी तय करने में चार पहिया वाहन को औसतन 23.95 किमी/घंटा की रफ्तार से 25 मिनट 12 सेकेंड लगते हैं। वहीं, टॉम टॉम रिपोर्ट बताती है कि कोलकाता में यही दूरी तय करने में 35 मिनट और चेन्नई में 30 मिनट लगते हैं। दिल्ली में यह समय 23 मिनट है। यानी पटना की सड़कें इन बड़े शहरों की तुलना में कम जाम वाली हैं।


प्रमुख मार्गों का हाल

सर्वे में पटना के कई अहम स्थानों को शामिल किया गया, जैसे:  

रेलवे स्टेशन: पटना जंक्शन, दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल।  

पर्यटक स्थल: बिहार म्यूजियम, गोलघर, बापू टावर, पटना साहिब।  

अस्पताल: IGIMS, PMCH, NMCH, AIIMS।   

अन्य: पटना एयरपोर्ट और आपदा मोचन बल के आसपास के रास्ते।


सबसे खराब मार्ग

डाकबंगला से दिनकर गोलंबर: औसत गति 12.9 किमी/घंटा।  

डाकबंगला से बैरिया बस स्टैंड: औसत गति 13.5 किमी/घंटा।


सबसे अच्छे मार्ग:  

डाकबंगला से पटना साहिब: औसत गति 33.4 किमी/घंटा।  

डाकबंगला से AIIMS: औसत गति 32 किमी/घंटा।