ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

PATNA NEWS: भूख हड़ताल पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, छात्रों से मिलने PMCH पहुंचे खान सर

PATNA: 70 वीं BPSC पीटी की परीक्षा दोबारा लेने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गयी है। आनन-फानन में अभ्यर्थियों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अभ्यर्थियों से मिलने क

PATNA NEWS: भूख हड़ताल पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, छात्रों से मिलने PMCH पहुंचे खान सर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 70 वीं BPSC पीटी की परीक्षा दोबारा लेने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गयी है। आनन-फानन में अभ्यर्थियों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अभ्यर्थियों से मिलने के लिए खान सर पीएमसीएच पहुंचे जहां डॉक्टरों से अभ्यर्थियों के सेहत की जानकारी ली। 


पटना के गर्दनीबाग में करीब हफ्तेभर से बीपीएससी के अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अभ्यर्थी 70वीं बीपीएससी पीटी की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इनसे मिलने के लिए बीते दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गये हुए थे और आज पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने छात्रों से मुलाकात कर कहा कि यदि सरकार छात्रों की मांगे पूरी नहीं करती है तब वो आयोग के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वही तेजस्वी यादव ने कहा था कि आप यदि एक कदम चलेंगे तब हम चार कदम बढ़ेंगे। बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर खूब राजनीति हो रही है। 


बीपीएससी के अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर अब जिला प्रशासन का बयान सामने आया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि कुछ लोगों द्वारा बीपीएससी की 13 दिसम्बर को हुई परीक्षा को रद्द करने की माँग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। नेतृत्व करने वालों में से अधिकांश लोग गैर-परीक्षार्थी हैं। इन लोगों द्वारा आधारहीन अफवाह फैलाकर परीक्षार्थियों को उकसाने की कोशिश की जा रही है। इनके द्वारा मनमाने ढंग से आरोप-प्रत्यारोप कर लोगों को भड़काकर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की जा रही है। इनमें कुछ कोचिंग संचालक भी शामिल हैं। जिनमें रमांशु क्लासेज के रमांशु कुमार, सुनामी जीएसगुरू सुजीत, ज्ञान बिन्दु जीएस क्लासेज के रौशन आनंद, तथाकथित छात्र नेता दिलिप कुमार, परफेक्सन जीएस के चंदन प्रिय एवं कौटिल्या जीएस के प्रवीण कुमार और प्रदीप कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।


जिन अभ्यर्थियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है वो इन प्रदर्शनों में शामिल नहीं हैं वो 70वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं। कुछ सोशल मीडिया हैण्डल्स द्वारा भी आधारहीन तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर अफ़वाह फैलायी जा रही है। आज 23 दिसंबर की शाम करीब 5.15 बजे कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा गर्दनीबाग अस्पताल में घुसकर चिकित्सकों और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार तथा तोड़-फोड़ की गई।  जिला प्रशासन ने बताया कि आधारहीन अफ़वाह फैलाने, लोगों को उकसाकर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही प्रदर्शनकारियों में शामिल राहुल कुमार, उम्र 32 वर्ष, जिला पूर्वी चम्पारण, आशुतोष आनंद, उम्र 35 वर्ष, रघोपुर, जिला वैशाली और सुनामी गुरू उर्फ़ सुजीत, उम्र 40 वर्ष की तबीयत बिगड़ने के बाद पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं, चिकित्सकों के अनुसार इनकी स्थिति सामान्य है।

पटना से सदन और प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट


PATNA NEWS: भूख हड़ताल पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, छात्रों से मिलने PMCH पहुंचे खान सर

PATNA NEWS: भूख हड़ताल पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, छात्रों से मिलने PMCH पहुंचे खान सरPATNA NEWS: भूख हड़ताल पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, छात्रों से मिलने PMCH पहुंचे खान सरPATNA NEWS: भूख हड़ताल पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, छात्रों से मिलने PMCH पहुंचे खान सर

टैग्स