ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

PATNA NEWS : नए साल के अवसर पर पटना जू में होगी विशेष व्यवस्था, खुलेंगे 12 अलग टिकट काउंटर

PATNA : नए साल के मौके पर पटना जू और शहर के प्रमुख पार्कों में बड़ी संख्या में लोगों के आगमन की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के ल

PATNA NEWS : नए साल के अवसर पर पटना जू में होगी विशेष व्यवस्था, खुलेंगे 12 अलग टिकट काउंटर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नए साल के मौके पर पटना जू और शहर के प्रमुख पार्कों में बड़ी संख्या में लोगों के आगमन की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती और नए टिकट काउंटरों की व्यवस्था की गई है। पटना जू में नए साल के दिन भीड़ को संभालने के लिए 12 अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे।


वहीं, जू के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि गेट नंबर एक और दो के पास लगे इलेक्ट्रॉनिक गेट से विजिटर्स की एंट्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जू के अंदर मॉनिटरिंग के लिए करीब 100 कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें रेंजर, फॉरेस्टर, और गार्ड भी शामिल हैं। टिकट सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध होंगे, ताकि लोगों को प्रवेश में असुविधा न हो।


पटना के प्रमुख पार्कों में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने खास तैयारी की है। ईको पार्क में 8 अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए जाएंगे, जबकि अन्य 40 पार्कों में सुरक्षा के लिए 100 कर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें ईको पार्क, वीर कुंवर सिंह पार्क, पुनाईचक पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, शिवाजी पार्क, और अमृत पार्क शामिल हैं।


नए साल के दिन, विशेष रूप से 1 जनवरी को, ईको पार्क, वीर कुंवर सिंह पार्क और शिवाजी पार्क सहित 15 प्रमुख पार्कों में टिकट शुल्क में 50% की वृद्धि की गई है। बाकी पार्कों में सामान्य शुल्क लागू रहेगा। यह निर्णय अतिरिक्त सुविधाओं और व्यवस्थाओं की लागत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था पर जोर सभी पार्कों और पटना जू में पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी।