ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Patna News: शिव चर्चा के दौरान करंट लगने से महिला की मौत, 13 लोग झुलसे, 4 पटना AIIMS रेफर

PATNA: पटना से सटे पालीगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मंदिर में शिव चर्चा के दौरान करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी है जबकि 13 लोग झुलसकर घायल हो गये हैं। इस घटना

Patna News: शिव चर्चा के दौरान करंट लगने से महिला की मौत, 13 लोग झुलसे, 4 पटना AIIMS रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे पालीगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मंदिर में शिव चर्चा के दौरान करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी है जबकि 13 लोग झुलसकर घायल हो गये हैं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


नवरात्रि के मौके पर पालीगंज के करकट बीघा गांव के देवी मंदिर में महिलाओं ने  शिव चर्चा का आयोजन किया था। मंदिर के पहले तल्ले पर शिव चर्चा चल रही थी। जहां बच्चे भी खेल-कूद कर रहे थे तभी मंदिर से सटे 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में एक बच्चा आ गया। बच्चे को बचाने के लिए एक महिला दौड़ी। 


इस दौरान छत की रेलिंग में करंट दौड़ गया जिसके संपर्क में महिलाएं और बच्चे आ गये और अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान शिव कुमार दास की 35 वर्षीया पत्नी सुमिचा देवी के रूप में हुई है। वही इस हादसे में 13 लोग झुलस गये है। 


जिसमें 5 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। वही 4 की गंभीर हालत को देखते हुए पटना एम्स रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स