ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: पटना में कैदी वैन ने गाड़ी को मारी टक्कर, बीच सड़क हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, कार में सवार लोगों ने काटा बवाल

Bihar News: पटना में कैदी वैन ने एक कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद बीच सड़क काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

 Bihar News
पटना में कैदी वैन ने गाड़ी को मारी टक्कर
© First Bihar
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: खबर राजधानी पटना से है, जहां बीच सड़क जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा चला है। दरअसल एक कैदी वैन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद यह पूरा बवाल हुआ। घटना आर ब्लॉक गोलंबर की है। पटना के आर ब्लॉक फ्लाई ओवर से ऊपर जा रही कैदी वैन ने एक कार में टक्कर मार दी।  जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


कार में टक्कर मारने के बाद पुलिस की जो कैदी वैन थी उसके ड्राइवर ने बोला कि कार गलत दिशा में थी जबकि कार सवार महिलाओं का कहना है कि उन लोगों को अस्पताल जाना था इस लिए वो साइड से जा रहे थे, लेकिन पुलिस वाली गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। कार में सवार लोगों ने कहा कि टक्कर मारने के बाद कैदी वैन रुकने की जगह आगे बढ़ रही थी। 


हादसे के बाद कार सवार लोगों ने पुलिस वैन के सामने सड़क पर बैठकर गाड़ी रोक दी। कार में सवार लोग कैदी वैन के सामने बैठकर हंगामा करते रहे। कार सवार लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक वो लोग शांत नहीं होंगे। वहीं पुलिसकर्मी ने कहा कि अगर कार सवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी है तो वह कर सकते हैं।  

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता